You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
माउंट एटना में विस्फोट के बाद कुछ ऐसा दिखा नज़ारा
सिसिली आईलैंड के माउंट एटना में विस्फोट का ये नज़ारा काफी वायरल हो रहा है.
माउंट एटना, यूरोप का सबसे बड़ा और सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है.
विस्फोट से निकले लावा से माउंट एटना का रंग पूरी तरह नारंगी हो गया.
एटना ऑब्जर्वेटरी ऑफ़ दी इटालियन इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स एंड वोल्कैनोलॉजी के मुताबिक, ये विस्फोट 3000 मीटर की ऊंचाई पर हुआ.
माउंट एटना, यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में आता है, और यह दुनिया का सबसे एक्टिव स्ट्रैटोवोल्कैनो है. इसकी ऊंचाई क़रीब 3300 मीटर और क्षेत्रफल 1200 वर्ग किलोमीटर है.
यूनेस्को के मुताबिक, इस ज्वालामुखी में बीते 2700 सालों से विस्फोट दर्ज किए जा रहे हैं, जो ऐतिहासिक ज्वालामुखी गतिविधियों का दुनिया का सबसे लंबा दर्ज रिकॉर्ड है.
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)