चीन को चुनौती दे पाएँगे भारत और ये तीन देश?

वीडियो कैप्शन, क्या भारत और ये तीन देश चीन को चुनौती दे पाएंगे?
प्रकाशित

भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका, इन चार देशों का समूह है 'क्वाड'.

क्वाड के सदस्यों में शामिल अमरीका विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जापान तीसरी और भारत पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है. ऑस्ट्रेलिया भी एक विकसित देश है.

इतनी बड़ी सामूहिक ताक़त दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था यानी चीन के बढ़ते असर और उस पर निर्भरता को कम करने के इरादे से एकजुट हो रही है.

क्या ये चारों देश अपने इस मकसद में कामयाब हो पाएंगे. देखिए यह वीडियो.

स्टोरीः ज़ुबैर अहमद

आवाज़ः नवीन नेगी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)