You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जब 19 साल के इशांत शर्मा ने अपनी गेंदबाज़ी से रिकी पॉन्टिंग को 'परेशान' किया
ये कहानी साल 2008 की है. रिकी पॉन्टिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार 16 मैच जीत चुकी थी.
वहीं अब मुक़ाबला था पर्थ में. इस बार 19 साल के इशांत शर्मा ने गेंद थामी.
उन्होंने अपनी लेंथ और पेस से रिकी पॉन्टिंग को परेशान करना शुरू कर दिया.
इशांत अपने इस स्पेल में लगातार आठ ओवर डाल चुके थे.
कप्तान अनिल कुंबले उन्हें हटाने जा रहे थे. फिर उन्होंने पूछा एक और ओवर डालेगा? इशांत ने इस पर हामी भरी.
उन्हें एक और ओवर मिला और फिर से उनकी गेंदबाज़ी ने कमाल दिखाया.
भारत ने ये मैच 72 रन से जीता था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का लगातार जीत का सिलसिला पर्थ में टूट गया.
इस मैच की दोनों पारियों में इशांत ने पॉन्टिंग को आउट किया.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.