You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जवाहरलाल नेहरू का पहला टीवी इंटरव्यू, 1947 के बाद के भारत पर क्या बोले थे?
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपना पहला टीवी इंटरव्यू साल 1953 में दिया था.
इस दौरान उनसे आज़ादी के बाद के भारत को लेकर भी सवाल पूछा गया.
उनसे पूछा गया कि जब भारत को आज़ादी मिली थी, उस समय की तमाम उम्मीदों को याद करते हुए, क्या उन्हें लगता है कि ये साल संतोषजनक उपलब्धियों वाले रहे हैं या इससे निराशा हुई है?
इस पर उन्होंने कहा था, "मुझे लगता है कि हमने निश्चित रूप से बहुत कुछ हासिल किया है और साथ ही कुछ कमियां भी रही हैं. हम वो नहीं कर पाए जो हम करना चाहते थे. तो यह संतोषजनक भी है और असंतोषजनक भी."
उन्होंने और क्या कुछ कहा, देखिए इस वीडियो में.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.