You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वीमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप को ख़ास बनाने वाली इन महिलाओं से मिलिए
महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को मात दे दी है. ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है.
इंग्लैंड की ओर से जीत के लिए मिले 151 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 17.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.
ऑस्ट्रेलिया के बेथ मूनी ने 49 गेंद में 64 रन की पारी खेली. उनकी पारी में 10 चौके शामिल रहे. वहीं फ़ीबी लिचफ़ील्ड ने 35 गेंद में 48 रन बनाए.
इससे पहले इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में खेले गए इस फ़ाइनल मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया.
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुक़सान पर 150 रन बनाए.
इंग्लैंड की ओर से कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज़्यादा 53 गेंदों पर 58 रन बनाए. फ्रेया केम्प ने 44 और ऐलिस कैपसी ने 23 रन की पारी खेली.
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट हासिल किए.
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)