बिजली के खंभों पर चढ़ना, ट्रांसफार्मर ठीक करना, ये हैं महाराष्ट्र के बुलढाणा की लाइनवुमैन ज्योति

बिजली के खंभों पर चढ़ना, ट्रांसफार्मर ठीक करना, ये हैं महाराष्ट्र के बुलढाणा की लाइनवुमैन ज्योति
प्रकाशित

महाराष्ट्र के बुलढाणा में धामणगांव में जब बिजली जाती है, तो कई लोग सबसे पहले ज्योति अहेर को फ़ोन करते हैं.

ज्योति पिछले चार साल से लाइनवुमैन के तौर पर काम कर रही हैं. जब भी बिजली सप्लाई में कोई रुकावट आती है, तो वह अपनी बाइक से पहुंच जाती हैं.

ज़रूरत पड़ने पर वो बिजली के खंभों पर चढ़ती हैं. ट्रांसफार्मर और तारों को ठीक करने का काम करती हैं.

ये क्षेत्र कुछ ऐसे क्षेत्रों में से एक है, जहां अभी भी महिलाएं बहुत ही कम संख्या में काम करते दिखाई देती हैं. देखिए ज्योति की कहानी.

रिपोर्ट: आशय येडगे

शूट: प्रज्वल भालेराव

एडिट: निलेश भोसले

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.