शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, पिछले 12 घंटे में क्या हुआ?

वीडियो कैप्शन, शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, अब तक क्या-क्या हुआ?
शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, पिछले 12 घंटे में क्या हुआ?

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

इस घटना के बाद अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक इकट्ठा हो गए और उन्होंने सड़क जाम कर भारी हंगामा किया.

आक्रोशित समर्थक त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं. वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है और समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

पुलिस और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर सुबूत इकट्ठा कर रही हैं. अस्पताल और आसपास के इलाक़ों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

रिपोर्ट: दिलनवाज़ पाशा

वीडियो जर्नलिस्ट: सेराज अली

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)