You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कांवड़ यात्रा में 12 साल की बेटी को लेकर पहुँचे पिता ने क्या बताया?
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान 12 वर्षीय दीक्षा चर्चा का विषय बन गई हैं. 12 साल की युवा कांवड़ यात्री दीक्षा बाइक से कांवड़ यात्रा कर रही हैं.
उन्हें उनके पिता इस कांवड़ यात्रा में लाए हैं. उनके पिता ने कहा, बेटी में बचपन से दोपहिया वाहन संभालने का आत्मविश्वास था, इसलिए उसे बाइक दिलाई गई.
परिवार ग्रामीण पृष्ठभूमि से है और उनका मानना है कि इस यात्रा से दीक्षा की झिझक कम हुई है और वह आत्मनिर्भर बन रही है.
उन्होंने बताया कि पिता और बेटी हरिद्वार, ऋषिकेश और मुजफ्फरनगर तक की यात्रा कर चुके हैं और इस सफ़र में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया.
दीक्षा ने कहा कि उसने हेलमेट पहनने और सुरक्षित बाइक चलाने की सीख भी ली है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.