You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन
सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की घटना सामने आई है.
पश्चिम सिक्किम के युकसोम-ताशीडिंग विधानसभा क्षेत्र के रिंबी गांव में गुरुवार-शुक्रवार की रात बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिसमें भारी नुक़सान की आशंका है.
हालांकि, इस घटना में अब तक किसी के भी हताहत होने की ख़बर नहीं है. सिक्किम मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामंग ने इस घटना पर चिंता जताई है और कहा है कि स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है.
उन्होंने एक फ़ेसबुक पोस्ट में लिखा, "सरकार इस मुश्किल समय में रिंबी के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है.संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, स्थिति पर कड़ी नज़र रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव क़दम उठाने के निर्देश दिए गए हैं."
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.