You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भू-स्खलन के बाद आवाजाही बंद
महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन हुआ है.
इस भूस्खलन में एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंस गया है. ये भूस्खलन, पुणे से मुंबई वाली लेन के टनल 2 के एक्जिट के पास हुआ है.
इससे मुंबई-पुणे के बीच यातायात पर काफ़ी असर पड़ा है. पुणे से मुंबई और मुंबई से पुणे, दोनों तरफ के रूट पर यातायात अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने भी अगली सूचना तक मुंबई-पुणे यात्रा से बचने की अपील की है.
मौसम विभाग ने 6 जुलाई को पुणे जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है.
जिला कलेक्टर जितेंद्र दुड़ी ने बताया कि भारी बारिश की आशंका को देखते हुए स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)